Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 68 करोड़ से ज्यादा के नशीले पदार्थ और हथियार जब्त, एसपी मृदुल कच्छावा के अभियान से तस्करों में खलबली

India-1stNews



​— साढ़े चार महीने में 214 कार्रवाई: बीकानेर पुलिस द्वारा 8 अप्रैल से 19 अगस्त के बीच चलाए गए विशेष अभियान के तहत कुल 214 बड़ी कार्रवाई की गई हैं।

गिरफ्तारियां और निरोध: इस अभियान के दौरान पुलिस ने कुल 266 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 3 नाबालिगों को निरुद्ध किया गया है।

करोड़ों का नशा बरामद: पुलिस ने अब तक 23.781 किलो हेरोइन, 772 ग्राम स्मैक, 13 किलो से अधिक अफीम, 7 किलो से अधिक गांजा, 890 किलो से अधिक डोडा, 199 ग्राम एमडीएमए, 431 ग्राम एमडी और 54 हजार से अधिक नशीली गोलियों व कैप्सूल जब्त किए हैं। इसके अलावा अवैध बिक्री की 64 लाख रुपये की नकदी भी बरामद की गई है।

वाहन और हथियार जब्त: कार्रवाई के दौरान तस्करों के 25 कार, 6 ट्रक-ट्रेलर, 6 स्कॉर्पियो, 25 बाइक, 2 कैंपर, बोलेरो और थार (एक-एक), 2 फॉर्च्यूनर, 1 टेम्पो, 4 आईफोन, 11 विदेशी पिस्टल, 32 मैगजीन और 100 से अधिक कारतूस जब्त किए गए हैं।

संपत्तियों पर बुलडोजर और कुर्की: एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देशन में अब तक कुल 68 करोड़ से अधिक का नशीला पदार्थ जब्त किया जा चुका है। साथ ही, बीकानेर जिले में 5 आदतन अपराधियों की संपत्तियों को जमींदोज किया गया है तथा अवैध नशीले पदार्थों से संपत्ति बनाने वाले आधा दर्जन से अधिक लोगों की संपत्तियों पर भी सख्त कार्रवाई की गई है।

बीकानेर, 21 अगस्त 2026 बीकानेर जिले में मादक पदार्थ तस्करों और संगठित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे बहुचर्चित अभियान 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत पुलिस का ताबड़तोड़ एक्शन लगातार जारी है। जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चल रही इन लगातार कार्यवाहियों के अब चौंकाने वाले और बड़े आंकड़े सामने आए हैं। पुलिस ने 8 अप्रैल से 19 अगस्त के बीच की अवधि के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि किस प्रकार नशा तस्करों के नेटवर्क की कमर तोड़ी जा रही है।

अपराधियों की कमर तोड़ने के लिए फाइनेंशियल अटैक

​पुलिस के अनुसार, इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य न केवल नशीले पदार्थों की खेप पकड़ना है, बल्कि तस्करों के पूरे आर्थिक साम्राज्य को नेस्तनाबूद करना है। साढ़े चार महीने के भीतर पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ 214 सख्त एक्शन लिए हैं। भारी मात्रा में हेरोइन, स्मैक, अफीम, गांजा और डोडा-पोस्त के साथ-साथ सिंथेटिक ड्रग्स (एमडी और एमडीएमए) और प्रतिबंधित नशीली गोलियों को पकड़ा गया है। तस्करों के पास से अत्याधुनिक विदेशी हथियार, कारतूस और लग्जरी वाहन भी भारी मात्रा में बरामद किए गए हैं।

तस्करों पर बुलडोजर और कुर्की की कार्रवाई

​एसपी मृदुल कच्छावा के नेतृत्व में पुलिस ने केवल गिरफ्तारी तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि अवैध रूप से अर्जित संपत्तियों पर भी कड़ा प्रहार किया है। अभियान के तहत अब तक बीकानेर जिले में 5 खूंखार आदतन अपराधियों की संपत्तियों को पूरी तरह जमींदोज (ध्वस्त) कर दिया गया है। इसके अलावा, अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले आधा दर्जन से अधिक अन्य अपराधियों की संपत्तियों को भी चिन्हित कर सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई है। पुलिस के इस कड़े रुख से जिलेभर के तस्करों और बदमाशों में भारी खलबली मची हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement