Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई; NDPS केसों में वांछित आरोपी बाबूलाल संग 4 गिरफ्तार, कार सीज

India-1stNews



​— तीन बड़े मुकदमों में वांछित आरोपी गिरफ्तार: हदां (बीकानेर) के 2 और राजियासर (श्रीगंगानगर) के कमर्शियल क्वांटिटी वाले एनडीपीएस मामले में लंबे समय से वांछित बाबूलाल दबोचा गया।

काली फिल्म लगी कार में थे सवार: भारतमाला टोल नाका पांचू पर नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध कार (RJ 50 CA 2652) को रोककर की गई कार्रवाई।

4 आरोपी अरेस्ट: भेलू निवासी बाबूलाल के अलावा चाखू (फलोदी), ओसियां (जोधपुर) और सेड़वा (बाड़मेर) के तीन अन्य साथियों को धारा 170 BNSS में किया गिरफ्तार।

गाड़ियों पर एक्शन: काली फिल्म, खतरनाक गाटर लगी गाड़ियों और शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 10 चालान व वाहन सीज।

बीकानेर, 01 अगस्त। बीकानेर जिले की पांचू थाना पुलिस ने नशा तस्करों व वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे 'ऑपरेशन नीलकंठ' के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने भारतमाला टोल नाका पर चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगी संदिग्ध कार को रोककर एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के 3 गंभीर मामलों में वांछित चल रहे मुख्य आरोपी को उसके 3 साथियों के साथ दबोच लिया।

भारतमाला टोल नाका पर नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़े आरोपी

​आईजी ओमप्रकाश, एसपी मृदुल कच्छावा, एएसपी (ग्रामीण) बनवारीलाल मीणा के निर्देशन व नोखा सीओ जरनैल सिंह के सुपरविजन में पांचू थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद (पुलिस निरीक्षक) के नेतृत्व में पुलिस टीम ने भारतमाला टोल नाके पर सघन नाकाबंदी शुरू की थी।

​चेकिंग के दौरान काली फिल्म लगी एक कार (RJ 50 CA 2652) को रोककर पूछताछ की गई तो उसमें सवार चार युवक संदिग्ध नजर आए। कड़ाई से जांच करने पर कार में सवार मुख्य आरोपी बाबूलाल निकला, जो बीकानेर के हदां थाने के 2 मुकदमों और श्रीगंगानगर के राजियासर थाने में व्यावसायिक (कमर्शियल) मात्रा के नशीले पदार्थ तस्करी के मुकदमे में वांछित चल रहा था।

गिरफ्तार आरोपियों का विवरण

​पुलिस ने शांति भंग व निरोधात्मक धाराओं के तहत चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया:

  1. बाबूलाल (पुत्र सोनाराम जाट बेनीवाल, उम्र 30 वर्ष, निवासी— भेलू, थाना हदां, बीकानेर) — (मुख्य वांछित आरोपी)
  2. आईदान (पुत्र मघाराम जाट, उम्र 28 वर्ष, निवासी— ढाढरवाला, थाना चाखू, जिला फलोदी)
  3. चैनाराम (पुत्र जस्साराम जाट ज्याणी, उम्र 28 वर्ष, निवासी— थोब, थाना ओसियां, जिला जोधपुर)
  4. लक्ष्मण चौधरी (पुत्र भींयाराम जाट हुड्डा, उम्र 21 वर्ष, निवासी— बोली, थाना सेड़वा, जिला बाड़मेर)

वाहन सीज और एमवी एक्ट की सख्त कार्रवाई

​पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त काली फिल्म लगी कार को एमवी एक्ट के तहत सीज कर दिया। इसके अलावा नाकाबंदी के दौरान अवैध गाटर लगे वाहनों, काली फिल्म और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 2 वाहन सीज किए गए तथा कुल 10 वाहन चालकों के चालान काटे गए।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम:

थानाधिकारी ईश्वर प्रसाद (सीआई), एएसआई रामनिवास ज्याणी, एएसआई संतोषनाथ, कांस्टेबल लीलाराम और कांस्टेबल रामेश्वरलाल


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562