Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: तेज रफ्तार कार का कहर, दरवाजा तोड़कर मकान में घुसी बेकाबू गाड़ी

India-1stNews



​— तेज रफ्तार का तांडव: बीकानेर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात एक अनियंत्रित और तेज रफ्तार कार सड़क से सीधे एक मकान में जा घुसी और मुख्य दरवाजा तोड़ते हुए अंदर तक जा पहुंची।

पुलिस जांच शुरू: घटना की सूचना मिलते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर तेज रफ्तार के इस मामले की जांच शुरू कर दी है।



बीकानेर: शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में देर रात एक तेज रफ्तार कार ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। बेकाबू हुई कार सड़क से सीधे एक मकान में जा घुसी और घर का मुख्य दरवाजा तोड़ते हुए अंदर तक जा पहुंची। हादसे की अचानक हुई तेज आवाज से सहमे आसपास के लोग तुरंत अपने घरों से बाहर निकल आए, जिससे मौके पर भारी अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

​सीसीटीव फूटेज के अनुसार कार की रफ्तार इतनी भयावह थी कि चालक वाहन पर अपना नियंत्रण पूरी तरह खो चुका था। कार ने न केवल मकान के प्रवेश द्वार को मलबे में तब्दील कर दिया, बल्कि अंदर खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इस जोरदार टक्कर के बाद घर के बाहर और भीतर मौजूद लोगों में भयंकर दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि गनीमत यह रही कि हादसे के वक्त दरवाजे या बाहर के हिस्से में कोई व्यक्ति मौजूद नहीं था, अन्यथा एक बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।

​घटना की भनक लगते ही व्यास कॉलोनी थाना पुलिस तुरंत दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास खंगाले गए सीसीटीवी फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है और इसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार को ही इस दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है, हालांकि पुलिस अन्य सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर भी गहन पड़ताल कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement