Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर में कल बिजली कटौती, गंगाशहर के कई इलाकों में 4 घंटे बंद रहेगी सप्लाई

India-1stNews



ट्रांसफार्मर-जंपर रखरखाव और पेड़ों की छंटाई के चलते सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित

बीकानेर। विद्युत तंत्र के ट्रांसफार्मर एवं जंपर के आवश्यक रखरखाव तथा पेड़ों की छंटाई के कार्य के चलते मंगलवार 15 सितम्बर को शहर के कई हिस्सों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के अनुसार सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक बिजली बंद रहेगी। इस दौरान अरुणोदय स्कूल के पास, कुम्हारों का मोहल्ला, काका जी हनुमान मंदिर के पास और हैदरी मस्जिद के आसपास का क्षेत्र, शिव शक्ति नगर, आदर्श विद्या मंदिर स्कूल क्षेत्र, लोहार कॉलोनी, घड़सीसर गांव, नारायण कॉलोनी, श्रीराम कॉलोनी, बसंत कुंज और तुलसी विहार कॉलोनी में विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कार्य पहले से निपटाने और सहयोग करने की अपील की है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562