सुबह 10 बजे शुरू होगी बैठक, 11 बजे तक नामांकन; जरूरत पड़ने पर दोपहर 2:30 से 5 बजे तक मतदान
बीकानेर, 21 सितंबर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत उपाध्यक्षीय पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया मंगलवार, 22 सितंबर को आयोजित की जाएगी। इसके लिए निर्वाचन कार्यक्रम जारी कर दिया गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह 10 बजे बैठक शुरू होगी और सुबह 11 बजे तक अभ्यर्थी नामांकन पत्र प्रस्तुत कर सकेंगे। इसके बाद सुबह 11:30 बजे से नामांकन पत्रों की संवीक्षा की जाएगी।
अभ्यर्थी दोपहर 2 बजे तक अपनी अभ्यर्थिता वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो दोपहर 2:30 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान कराया जाएगा। मतदान समाप्त होते ही मतगणना की जाएगी और परिणाम घोषित किया जाएगा।
बीकानेर नगर निगम के उप महापौर पद के निर्वाचन की पूरी प्रक्रिया नगर निगम परिसर में आयोजित होगी। वहीं जिले की अन्य नगरीय निकायों में उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन संबंधित नगर पालिका क्षेत्र में निर्धारित स्थान पर कराया जाएगा।
सोमवार को महापौर पद के निर्वाचन के बाद अब मंगलवार को होने वाले उप महापौर एवं उपाध्यक्ष पदों के चुनाव पर राजनीतिक दलों और पार्षदों की नजर रहेगी।

0 Comments