Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: समझौते के दौरान पति से मारपीट, पत्नी सहित 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

India-1stNews



​— कोटगेट थाने में मामला दर्ज: बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है, जिस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए 5 नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

— समझौते के दौरान हमला: देशनोक निवासी नवीन सोनी की रिपोर्ट के अनुसार, बीकानेर में के.जी. कॉम्प्लेक्स के पास पारिवारिक समझौते के दौरान प्रार्थी और उसके पिता के साथ लात-घूंसों और नुकीली चीजों से मारपीट की गई थी।

— गिरफ्तार आरोपी: पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मनीष सोनी (27 वर्ष), शंकरलाल (50 वर्ष), अनीशा (22 वर्ष), मधुसूदन सोनी (28 वर्ष) और इंद्रा सोनी (43 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। मामले की आगे की जांच हेड कांस्टेबल श्यामसुंदर द्वारा की जा रही है।

​बीकानेर: बीकानेर के कोटगेट थाना क्षेत्र में पारिवारिक अनबन और विवाद को लेकर एक युवक के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

​क्या है पूरा घटनाक्रम?

​पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, देशनोक (वार्ड नंबर 22, हैरावतों का बास, सोनारों का मोहल्ला) निवासी नवीन सोनी (पुत्र कमल किशोर सोनी) की शादी 11 दिसंबर 2025 को सूरतगढ़ निवासी अनीशा (पुत्री शंकरलाल सोनी) के साथ हुई थी। परिवादी के अनुसार, शादी के बाद उसकी पत्नी को गायन (गाना बनाने व स्टेज शो) का शौक है, जिसके चलते वह सूरतगढ़ में रहने लगी थी।

​इसके बाद आपसी पारिवारिक समझौते के लिए 2 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 2:30 बजे बीकानेर में के.जी. कॉम्प्लेक्स के पास (लड़की के ननिहाल) सुंदरलाल सोनी के घर बुलाया गया था। नवीन अपने पिता कमल सोनी और मामा भंवरलाल के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि वहां पहले से ही अनीशा, उसकी मां इन्द्रा, पिता शंकरलाल, भाई मनीष, मासी का बेटा राजेश, नाना सुंदरलाल, जयकिशन व अन्य लोग मौजूद थे।

​रिपोर्ट में बताया गया कि पहुंचते ही सास इन्द्रा ने परिवादी के थप्पड़ मारा, जिसके हाथ में नुकीली वस्तु होने के कारण नवीन के माथे पर चोट लग गई। इसके बाद अनीशा, शंकरलाल, मनीष, राजेश व अन्य ने नवीन और उसके पिता को घेरकर लात-घूंसों से मारपीट की। वहां मौजूद हरिकिशन सोनी और भंवरलाल ने बीच-बचाव कर दोनों को सुरक्षित बाहर निकाला, जिसके बाद डर के मारे नवीन अपने घर देशनोक लौट गया।

​ पांच आरोपी गिरफ्तार

​घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिवादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज किया और जांच हेड कांस्टेबल श्यामसुंदर को सौंपी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए इस मामले में संलिप्त मनीष सोनी (आयु 27 वर्ष),​ शंकरलाल (आयु 50 वर्ष), अनीशा (आयु 22 वर्ष), मधुसूदन सोनी (आयु 28 वर्ष), इंद्रा सोनी (आयु 43 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले के अन्य पहलुओं की भी गहनता से जांच कर रही है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement