Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

नहरबंदी की वजह से पूरा शहर पानी की किल्लत झेल रहा है, और बाबू ऎसी कमरों से आदेश दे रहे है, फिर क्यो फजूल पानी बह रहा, देखे वीडिय

India-1stNews






बीकानेर। एक तरफ नहरबंदी की वजह से पूरा शहर पानी की किल्लत झेल रहा है। दूसरी तरफ लापरवाह जलदाय विभाग रोज कई घंटों तक अमृत समान जल को नाली में बहा रहा है। मामला शहर की मुरलीधर व्यास कॉलोनी का है। शिकायतकर्ता मनोज ओझा के अनुसार वार्ड नंबर 2 की पाइप लाइन टूटी हुई है। पिछले पांच दिनों से बेशकीमती जल व्यर्थ बह रहा है। 181 नंबर पर शिकायत की तो जेईएन एईएन आए मगर काम करने की बजाय आश्वासन देकर चले गए। आरोप है कि कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

बता दें कि इस समय नहर की सफाई का कार्य चल रहा है, इस वजह से नहरबंदी चल रही है। स्टोरेज किए गए जल से ईवन-ओड मोड पर शहर को जलापूर्ति की जा रही है, वह भी पूरी तरह नहीं। दूसरी ओर शहर की तंग गलियों में टैंकर पहुंचाना भी मुश्किल कार्य है, ऐसे में सप्लाई के पानी की उपयोगिता और अधिक हो जाती है। अगर यही जल व्यर्थ ना किया जाए तो उन मोहल्लों तक सप्लाई किया जा सकता है जहां टैंकर घुसने की जगह नहीं है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर भगवती प्रसाद पानी को लेकर अलर्ट मोड पर हैं। वे काफी गंभीर दिख रहे हैं, इसके बावजूद जलदाय विभाग हमेशा की तरह लापरवाह बना हुआ है। देखें वीडियो


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement