Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

मुख्यमंत्री गहलोत ने महिलाओं-बालिकाओं को दिया एक और तोफा, आज रात 12 बजे से उठा सकेंगी फायदा

India-1stNews






राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं-लड़कियों को अब आधा किराया ही देना होगा। वोल्वो समेत सभी कैटेगरी की बसों के किराए में 50 फीसदी छूट गुरुवार रात 12 बजे से मिलने लगेगी। ये छूट राजस्थान की सीमा तक ही दी जाएगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दी है। रोडवेज प्रशासन ने आदेश भी जारी कर दिए।

अब तक केवल साधारण बसों में ही यह छूट मिल रही थी। इस योजना के तहत राजस्थान की सीमा के बाहर किराए में कोई छूट नहीं मिलेगी। सीएम अशोक गहलोत ने इस साल बजट में महिलाओं-लड़कियों को रोडवेज की साधारण बसों में यात्रा करने पर किराए में दी जा रही छूट को 30 से बढ़ाकर 50 प्रतिशत करने की घोषणा की थी।

1 अप्रैल से महिलाओं को रोडवेज की बसों में 30 फीसदी छूट लागू हो गई थी। इसके बाद सीएम गहलोत ने 25 मई को जयपुर में सिंधी कैंप बस टर्मिनल के लोकार्पण समारोह में महिलाओं को रोडवेज की सभी बसों में 50 फीसदी किराए में छूट देने की घोषणा की थी। सीएम की उस घोषणा को पूरा करने के लिए अब मंजूरी दी गई है।

राखी पर रोडवेज में फ्री यात्रा
वहीं राखी के मौके पर राजस्थान रोडवेज की बसों में महिलाओं और लड़कियों को फ्री यात्रा की सुविधा मिलती है। बीजेपी राज में भी यह सुविधा मिलती थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement