Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पुलिस की अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 80 किलों डोडा पोस्त सहित कार जब्त, दो गिरफ्तार

India-1stNews






बीकानेर। एसपी तेजस्वनी गौतम के निर्देशन में पूगल पुलिस ने आज अवैध मादक पदार्थ के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 80 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद के साथ दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान चक विजयसिंहपुरा, कोलायत निवासी 23 वर्षीय रामप्रकाश पुत्र रामकिशन व चक विजयसिंहपुरा निवासी 20 वर्षीय सीताराम पुत्र दिलीपचंद के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले मे प्रयुक्त कार भी जब्त की है। पूगल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

थानाधिकारी विकास ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर उनसे पूछताछ की जा रही है। उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच प्रशिक्षु सब इंस्पेक्टर नरेंद्र कुमार को सौंपी गई है। दोनों ने बताया कि उनके खिलाफ पूर्व में को आपराधिक रिकॉर्ड नहीं है। पुलिस आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement