Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

दीवार फांदकर घर में घुसने का किया प्रयास, फिर हुई पब्लिक धुलाई, चार गिरफ्तार

India-1stNews






बीकानेर। दीवार फांदकर घर में चोरी का प्रयास करने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई जेएनवीसी पुलिस ने की है। इस सम्बंध में 29 जून को प्रार्थी हेमंत कुमार ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया था कि दो बजे के करीब आरोपी उसके घर में घुसे और चोरी का प्रयास किया। इस दौरान प्रार्थी ने एक आरोपी को दबोच लिया ओर बाकी भाग छुटे।

जिस पर पुलिस ने टीम का गठन कर आरोपियों की तलाश शुरू की ओर मुक्ताप्रसाद निवासी महेन्द्र सिंह पुत्र प्रतापसिंह, हनुमान जी मंदिर के पास कोटगेट अश्विनी पुत्र महावीर सांखला, माताजी मंदिर के पास सदर थाना क्षेत्र के कन्हैयालाल पुत्र चिरंजीलाल मोदी, काली माता मंदिर के पास रहने वाले मोहित शर्मा पुत्र अनिल शर्मा को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी नशे के लिए दिनभर सूने मकानों की रैकी करते और रात में सेंधमारी कर चोरी करते थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement