Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आकाशीय बिजली गिरने से 41 भेड़-बकरियों की हुई मौत

India-1stNews





बीकानेर के श्रीकोलायत क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने की खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने से 41 भेड़ों की मौत हो गई। इसका वीडियो तेजी के साथ वायरल हो रहा हैै। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो श्रीकोलायत व बज्जू के बीच स्थित माधोगढ़ गांव की रोही का बताया जा रहा है। मरने वाली सभी 41 भेड़ेेें बीठनोक गांव निवासी विजय सिंह की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि ग्रामीणों ने इसको लेकर जिला कलक्टर को पत्र भी भेजा है। जिसमें पीडि़त पशुपालक को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की हैै।



ग्राम पंचायत के सरपंच आसूसिंह, पूर्व सरपंच दुर्गाप्रसाद पुरोहित, नरेन्द्रसिंह भाटी सहित गांव के लोग पहुंच गए। इन लोगों ने पशुपालक विजयसिंह को ढाढस दिलाया। मौके से अधिकारियों-नेताओ को भी फोन किए। दुखी पशुपालक को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने की मांग भी उठाई।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562