Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर किया फायर, मामला दर्ज

India-1stNews







बीकानेर। नोखा में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट कर फायर करने का मामला सामने आया है। बीकासर निवासी रेवन्तसिंह राजपूत ने नोखा थाने में शनिवार रात को मुकदमा दर्ज करवाया है। रेवंतसिंह ने बताया कि उसकी बजरंग जाट निवासी बीकासर से पुरानी रंजिश चली आ रही है। 1 जुलाई 2023 की शाम को वो शिफ्ट कार लेकर नोखा आया हुआ था। उसके साथ अभयसिंह भी था। वो गाडी से सुजानगढ रोड होते हुए रिलायंस मॉल के पास गट्टाणी स्कूल के पास पहुंचे तो सामने से तीन गाडिय़ां आई व आगे केम्पर गाडी थी, जिसमें नोखा निवासी शंकर लेघा, रेवन्त लेघा, बीकासर निवासी बजरंग जाट, करणीदान चारण, उतमाराम थे। जिन्होंने उसकी गाडी के आगे गाड़ी लगा कर उसे रुकवा लिया व सभी नीचे उतरे व पीछे भी दो गाडियों इनोवा जायलों से चार अन्य व्यक्ति उतरे और उसे घेरा देकर रोक लिया व मारपीट की। सभी के हाथों में लाठी सरिया थे। उन्होने उसकी गाडी को भी पूरी तरह से तोड़ दी। साथ बैठे अभयसिंह ने बीच बचाव किया तो उसके साथ भी मारपीट की जिससे उसे भी चोट लगी है। उक्त लोगों ने जाते समय फायर भी किये है। थानाधिकारी ईश्वरप्रसाद जांगीड़ ने बताया कि प्राथी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है, मामले की जांच की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement