Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का खेल, इस मॉल से 6 युवतियां और 7 युवक पकड़े

India-1stNews




बीकानेर: स्पा सेंटर की आड़ में देहव्यापार का खेल, इस मॉल से 6 युवतियां और 7 युवक पकड़े




बीकानेर@  शहर में अवैध रुप से सैकड़ों स्पा सेंटर चल रहे है। जिसकी जानकारी पुलिस को होने के बाद भी कार्यवाही नहीं हो रही है। शहर में अवैध स्पा सेंटरों पर अनैतिक काम होते है।

आखिर में पुलिस जागी और गुरुवार को कोटगेट थाना इलाके में स्थित हिरालाल मॉल दो स्पा सेंटरों में पुलिस ने दबिश देकर 6 लड़कियों व 7 लडक़ों को आपत्तिजनक स्थिति में पुलिस ने पकड़ा। सीओ श्रवणदास व कोटगेट थानाधिकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में कार्यवाही की गई। कार्यवाही में मुख्य भूमिका सोनू शर्मा की रही। पुलिस ने बताया कि स्पा सेंटर पर पिछले काफी दिनों से अनैतिक काम हो रहा है और जिसकी पुष्टि आज सुबह पुलिस ने बोगस ग्राहक भेजकर की। पुष्टि होने के बाद पुलिस दल ने यहां छापेमारी कर 13 जनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा है। पुलिस इस मामले में पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।


 
क्या कहते हैं पुलिस अधिकारी:
कोटगेट थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा का कहना है, इस मॉल में स्पा के नाम अवैध कारोबार की लगातार शिकायतें आ रही थी। पुलिस ने इस पर नजर रखी हुई थी। आज अचानक छापा मारा तो वहां छह लड़कियां और सात लड़के आपत्तिजनक अवस्था में मिले। इन सबको डिटेन किया गया है। पूछताछ चल रही है।
यहां स्पा जैसे कुछ नहीं मिला। ऐसे में यह भी पता लगाया जा रहा है कि यहां स्पा के लिए लाइसेंस किस संस्था ने, कब और कैसे दिया है। अभी मामला दर्ज नहीं हुआ है




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562