Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कार सवार 4 बदमाशों ने राहगीर से की लुटपाट, ग्रामीणों ने दो को दबोचा

India-1stNews





बीकानेर के खाजूवाला थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात चार युवकों ने लूटपाट की। इसके बाद क्षेत्र के लोगों ने एकत्र होकर इनका पीछा किया और दो को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाकी दो की तलाश अब पुलिस कर रही है। फिलहाल दोनों गिरफ्तार युवकों से भी पूछताछ की जा रही है।


खाजूवाला के आठ केवाईडी चक के पास कार में सवार चार युवकों ने एक बुजुर्ग से छीना झपटी की और उनके पास रखा सामान लूट लिया। इसमें मोबाइल और नगदी भी ले गए। घटना का पता चलने पर कुछ युवकों ने एकत्र होकर कई किलोमीटर तक अलग-अलग दिशाओं में पीछा किया। इस दौरान दो युवक पुलिस के हाथ लग गए। जिन्हें बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। जिन युवकों को ग्रामीणों ने दबोचा है, उनका नाम अमित और विशाल बताया जा रहा है। दोनों घड़साना के रहने वाले हैं। खाजूवाला पुलिस को पूरे मामले से अवगत कराया गया। सूचना मिलते ही खाजूवाला थानाधिकारी बलवंत कुमार मौके पर पहुंच गए।

सीमावर्ती क्षेत्र के युवाओं में नशे की लत के चलते ऐसी वारदातें लगातार बढ़ रही है। लोग नशे के लिए रुपए का जुगाड़ करने के चक्कर में चोरी और लूटपाट जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात हुई घटना भी नशे की हालत में हुई थी। आठ केवाईडी के आसपास अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस इनके खिलाफ मामला दर्ज कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562