Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दिन दहाड़े दुकानदार को पीटा, दुकान में दबंगों ने की तोड़फोड़

India-1stNews




बीकानेर: दिन दहाड़े दुकानदार को पीटा, दुकान में दबंगों ने की तोड़फोड़

बीकानेर में दबंगों के बढ़ते हौसलों की एक बारगी शुक्रवार को शीतलागेट इलाके में दिखी। यहां एकराय होकर युवकों ने ई-मित्र केन्द्र में तोड़-फोड़ की। संचालक को पीटा और धमकियां देकर चले गये

घटना शीतलागेट इलाके की है। यहां एक ई-मित्र केन्द्र पर शुक्रवार को पहुंचे युवकों ने आते ही गाली-गलौच तोड़फोड़ शुरू कर दी। संचालक को भी पीटा। काफी देर तोड़फोड़ करने के बाद धमकाते हुए चले गये। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। यहां आक्रोशित लोगों ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

ई-मित्र संचालक महेश सहारण का कहना है, मारपीट करने वालों में शहजाद, मनोज सहित 10-12 लोग थे। इनके खिलाफ पुलिस थाना में रिपोर्ट दी है। दूसरी ओर पुलिस ने भी मामले में धरपकड़ शुरू की है। जानकारी में आया है कि दो-तीन लोगों को राउंडअप किया है।

घटना पुरानी आपसी रंजिश से जुड़ी हुई बताई जा रही है। बताया जाता है कि ई-मित्र संचालक के भाई से ऑटोचालकों की कहासुनी और लड़ाई हुई थी। उसके बदले में ई-मित्र पहुंचकर तोड़फोड़ की है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562