Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: आफत बनकर आई बारिश, निमार्णाधीन फैक्टी गिरी, मासूम बच्चे सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत

India-1stNews



बीकानेर: आफत बनकर आई बारिश, निमार्णाधीन फैक्टी गिरी, मासूम बच्चे सहित तीन जनों की दर्दनाक मौत


निर्माणाधीन दीवार गिरने से एक बच्चे सहित तीन मजदूरों की मौत हो गई। ये दीवार एक फैक्ट्री की थी, जिसका निर्माण कार्य चल रहा है। बारिश के कारण दीवार कमजोर होकर गिर गई। मजदूर एमपी के रहने वाले है और यहां बच्चों को लेकर काम के लिए आए हुए है। घटना बीकानेर के शोभासर क्षेत्र की है।


बीछवाल थाना क्षेत्र में स्थित शोभासर में फैक्ट्री लोहे के एंगल और टीन शेड से बनाई जा रही थी। भारी-भरकम लोहे के पाइप और गर्डर के कारण ईंट की बनी किनारे की दीवार नीचे गिर गई। दो मजदूर और एक बच्चा इसके नीचे दब गए। मौके पर अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे, जिनमें भगदड़ मच गई और उन्हें लेकर तुरंत पीबीएम हॉस्पिटल लेकर गए।

तेज आंधी और दो दिन से बारिश के चलते दीवार कमजोर हो चुकी थी। शुक्रवार को हल्की बारिश शुरू होने के साथ ही तेज हवा चलने लगी। बताया जा रहा है कि दीवार की ओट मजदूर और उनका बच्चा बैठा था। इस दौरान अचानक दीवार गिर गई। घटना की जानकारी पर बीछवाल पुलिस मौके पर पहुंची। उसके बाद पीबीएम हॉस्पिटल जाकर जानकारी ली। मृतक मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं और यहां बच्चों के साथ मजदूरी के लिए आए थे। दो मजदूर और एक छोटा बच्चा निर्माणाधीन दीवार की चपेट में आ गए। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक 30 वषीर्य पीना पत्नी दीवान और उसकी डेढ़ वर्षीय बेटी मनीषा शामिल है। इसके साथ ही संजय पुत्र ब्रह्मदत्त की भी मौत हुई है। तीनों के शव पीबीएम हॉस्पिटल लाये गये। यहां से मोर्चरी में रखवाए गए हैं। बताया जाता है कि मृतका मां-बेटी जहां भोपाल के रहने वाले थे वहीं संजय उत्तरप्रदेश के फैजाबाद का निवासी था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562