Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: युवक से रुपए छीने, चाकू से किया हमला

India-1stNews




बीकानेर: युवक से रुपए छीने, चाकू से किया हमला

बीकानेर@ आपसी रंजिश में पुरानी जेल रोड पर शुक्रवार रात को चाकूबाजी में एक युवक घायल हो गया। जिसे पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार धोबी तलाई गली निवासी यतिन्द्र उर्फ नितिन गौड़ ने कोतवाली थाना पुलिस को अपने पर्चा बयान में बताया कि वह शुक्रवार की रात करीब 9 बजे अपने मामा से पांच हजार रुपए लेकर आ रहा था। इस दौरान पुरानी जेल रोड स्वर्णकार पंचायती भवन के पास पहुंचा तो मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आए अनीश पठान, सोनू, मोनू और सोयल ने मुझे रोक कर मारपीट शुरू कर दी। जानलेवा हमले की नीयत से चाकू से वार किया। शोर मचाया तो चारों आरोपी मौके से भाग गए और भागते समय पांच हाजरा रुपए छीन कर ले गए। घायल युवक के पर्चा बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562