Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: करंट लगने से एक व्यक्ति की मौके पर हूई मौत, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

India-1stNews




गंगाशहर: करंट लगने से एक व्यक्ति की मौके पर हूई मौत, परिजनों ने शव लेने से किया इंकार

बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र के भीनासर में शुक्रवार शाम करंट से झुलसने से व्यक्ति की मौत हो गई। जिसके बाद मृतक सत्यनारायण रैगर के परिजनों ने मृतक के परिवार को मुआवजा और एक व्यक्ति को सरकार नौकरी देने की मांग को लेकर पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी के बाहर धरना लगा दिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि बिजली कंपनी की लापरवाही से यह हादसा हुआ जब तक उनकी मांगे पूरी नहीं होती है वे धरने पर बैठे रहेंगे। पार्षद बजरंग सोखल से मिली जानकारी के अनुसार सत्यनारायण 33 केवी लाइन के खंभे की चपेट में आगया था जिसे पीबीएम अस्पताल ले जाया गया वहा डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवारजनों ने बीकेसीएल पर आरोप लगाया कि उनकी लापरवाही से सत्यनारायण की जान गई है। जब तक न्याय नहीं मिल जाता हम धरने पर बैठे रहेंगे।खबर लिखे जाने तक प्रशासन व बिजली विभाग के कोई आला अधिकारी धरने स्थल पर नही पहुंचे थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562