Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

India-1stNews




बीकानेर: दो युवकों ने फांसी लगाकर आत्महत्या की 

बीकानेर@ जिले में युवाओं द्वारा आत्महत्या का सिलसिला थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। जहां कल नोखा इलाके में दो युवकों द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या के मामले सामने आये थे। वही आज फिर एक शहर में और एक नोखा थाना क्षेत्र में युवकों ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवाओं में बढ़ती अधीरता और तनाव के चलते होने वाली ये घटनाएं समाज के लिए चिंता का विषय बनती जा रही हैं।

पहले मामले में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार इन्द्रा कॉलोनी निवासी विजयसिंह राजपुत ने बीछवाल थाना में सूचना दी की उसका 36 वर्षीय भाई नरेन्द्रसिंह जो की खुली मजदूरी किया करता था और लम्बे समय से परेशान था तथा अक्सर मजदूरी के बाद घर आकर गुमसुम बैठा रहता था ने घर के कमरे में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है तथा मृतक के भाई की सूचना के आधार पर मर्ग दर्ज कर ली गई है।

दूसरी घटना नोखा थाना क्षेत्र के रायसर गांव की है। जहां पर 26 वर्षीय युवक पपुराम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक घर पर अकेला था और करीब एक साल से उसकी पत्नी पीहर रह रही है।जानकारी के अनुसार युवक ने पशुओं के बाड़े में फांसी लगाई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को मोर्चरी में रखवाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement