Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

श्री मैढ़ स्वर्णकार समाज, बीकानेर के अध्यक्ष ने की समाज को एकजुट करने की पहल, 3 से 13 जनवरी तक होंगे मैच

India-1stNews





बीकानेर@ शहर में मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियाेगिता हाेगी। इसमें राज्य की 11 जिलाें से समाज की 22 टीमें भाग लेंगी। समाज काे एकजुट करने और युवाओं काे व्यापार के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए जीवन में खेल की महत्ता का संदेश देने के उद्देश्य से यह प्रतियाेगिता बीकानेर में करवाई जा रही है। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के अध्यक्ष मनीष साेनी ने यह पहल की है। उन्हाेंने बताया कि स्वर्णकार समाज के युवा छाेटी उम्र में ही व्यापार में लग जाते हैं। ऐसे में अपने आप काे स्वस्थ रखने के लिए वे ज्यादा ध्यान नहीं देते। पूरे प्रदेश में समाज के लाेग रहते हैं, उन्हें एकजुट करने के साथ ही स्वस्थ रहने के लिए खेल की आवश्यक बताने के लिए यह आयोजन किया जा रहा है। 3 से 13 जनवरी के बीच रेलवे ग्राउंड मैदान में यह प्रतियाेगिता हाेगी। इसके लिए रजिस्ट्रेशन हाे चुके हैं और टाई भी जारी कर चुके हैं। श्री मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज सेवा संस्थान के बैनर तले हो रही एसपीएल 2k25 टी 20 प्रतियोगिता लेदर बॉल से खेली जाएगी। नॉक आउट आधार प्रतियोगिता होगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement