Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बिल्डिंग में सिलेंडर ब्लास्ट, विस्फोट में 2 की मौत, चार गंभीर घायल, कई लोगो के फंसे होने की जानकारी, रेस्क्यू जारी...

India-1stNews




बीकानेर में भीषण हादसे में दबे लोगों में से अब तक 13 को हॉस्पिटल पहुंचाया जा चुका है इनमें से दो की मौत हो गई। मृतकों को पहचान 23 वर्षीय सचिन सोनी और 35 वर्षीय असलम के रूप में हुई है। दोनों की हॉस्पिटल पहुंचे से पहले ही मौत हो गई। इसके 04 व्यक्तियों की हालत गंभीर हैं। इनमें से 02 शत-प्रतिशत झुलसी हुई हालत में हैं और 02 को झुलसने के साथ ही हैड इंजरी भी है। इनमें से तीन को वेंटीलेटर पर रखा गया है। बाकी सभी घायलों में से किसी की हालत ज्यादा गंभीर नहीं है। इनमें से कुछ को आज ही छुट्टी दी जा सकती है। इससे बड़ी चिंता की बात यह है कि अभी भी मलबे में लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

यह हुवे घायल

विनोद सोनी 35, दीपक मोझी 32, शुभाशीष, सुशील सोनी 60, सहाबुदीन 35, उत्तम 30, समीर 18, असगर(अयान) 17, हाजरा 40 आदि शामिल है

दरअसल बीकानेर के नयाकुआ इलाके में कोतवाली पुलिस थाना के ठीक सामने मंगलवार सुबह विस्फोट हो गया। जिस बिल्डिंग में यह विस्फोट हुआ वहां ज्वैलरी से जुड़ी छोटी-छोटी कई दुकानें हैं। बताया जा रहा है कि विस्फोट सिलेंडर फटने से हुआ। यह इतना जबरदस्त था कि बेसमेंट की छत गिर गई। सामान उछलकर सड़क पर आ गया।

घटना से चाय के 25 कप

इस बिल्डिंग के पास ही चाय की दुकान करने वाले रवीन्द्रसिंह ने कहा, विस्फोट से कुछ ही देर पहले मैं यहां चाय सप्लाई करके आया था और लगभग 25 कप चाय का ऑर्डर था। ऐसे में माना जा रहा है 25 से 30 लोग विस्फोट के समय इस परिसर में थे। दूसरी ओर पीबीएम हॉस्पिटल 13 लोग पहुंचे जिनमें से दो की मौत हो गई। हो सकता है कि कुछ लोग भागकर सुरक्षित निकल गये लेकिन अब भी कई लोगों के दबे होने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। इसी लिहाज से एनडीआरएफ, एसडी आरएफ, पुलिस, फायरब्रिगेड, प्रशासन की टीमें रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी है। मौके पर जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर सहित अन्य संसाधन मौजूद है। मलबा हटाकर इसमें दबे लोगों की तलाश हो रही है।

डॉक्टर्स की टीम जुटी: प्राचार्य सोनी, सुपरिटेंडेंट वर्मा, एचओडी दवां खुद कर रहे देखरेख

दूसरी ओर पीबीएम हॉस्पिटल के ट्रोमा सेंटर में घायलों का इलाज करने के लिए विशेष टीमें बनाई गई हैं। हॉस्पिटल सुपरिटेंडेंट डा.सुरेन्द्र वर्मा खुद लगातार ट्रोमा सेंटर में मौजूद है। मेडिकल कॉलेज प्राचार्य डा.गुंजन सोनी ने ट्रोमा सेंटर पहुंचकर व्यवस्थाओं को जायजा लिया और घायलों की हालत और उपचार का इंतजाम देखा। सर्जरी विभागाध्यक्ष डा.मनोहर दवां खुद अपनी टीम के साथ मरीजों के इलाज में जुटे हैं। कलेक्टर नम्रता वृष्णि, भाजपा अध्यक्ष सुमन छाजेड़ सहित कई अधिकारी-नेता मौके पर पहुंचे हैं।

शॉप के नीचे 2 फ्लोर में बेसमेंट
जांच में सामने आया है कि यह बिल्डिंग अवैध रूप से निर्मित की गई है। शॉप के नीचे दो फ्लोर का बेसमेंट है, जहां सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं। एक साथ बड़ी संख्या में मजदूर छोटी जगह में काम करते हैं, जो सुरक्षा की दृष्टि से चिंताजनक है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर भी घटनास्थल का जायजा लेने पहुंचे।

खबर अपडेट की जा रही है...


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562