Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नामी गिरामी होटल में चल रहा था शादी समारोह, फूड पॉइजनिंग से दर्जनों लोगों की तबीयत बिगड़ी!

India-1stNews




बीकानेर। जयपुर-जोधपुर बाइपास के होटल ‘धरती धोरा री’में आयोजित भव्य शादी समारोह में शादी  एक्सपायर्ड डेट की खाद्य सामग्री परोसने से कई लोग फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। उल्टी,दस्त और पेट दर्द से हालत बिगडऩे के बाद सभी लोगों को आनन- फानन में निजी अस्पताल पहुंचाया गया। इनमें दो लड़कियों की हालत ज्यादा बिगडऩे पर उन्हे नीजि होस्पीटल में भर्ती कराना पड़ा  जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार शहर के नत्थुसर गेट निवासी चांडक परिवार के शादी समारोह का आयोजन होटल ‘धरती धोरा री’ में किया था। समारोह में लाखों रूपये पैकेज पर भोजन और फूड्स सप्लाई होटल प्रबंधन की ओर से किया गया था। सोमवार शाम समारोह में शामिल हुए कई मेहमानों की खाना खाने के बाद  तबीयत बिगडऩी शुरू हो गई। इसका पता चलने पर जब चांडक परिवार के लोगों ने होटल प्रबंधन की ओर से सर्व किये जा रहे खाने और फूड्स आईटमों की जांच की तो उनमें ज्यादात्तर मसाले,कोल्ड ड्रिंक समेत अनेक फूड्स एक्सपायर डेट निकले। इसे लेकर जब परिवार के लोगों ने होटल संचालक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई तो वह अभद्रता पर उतर आया। इसकी सूचना मिलने पर खाद्य निरीक्षकों की टीम के साथ पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। जानकारी के अनुसार खाद्य निरीक्षकों की टीम ने मौके पर फूड्स आईटमों के सैंपल लिये है। इस मामले को संदीप चांडक की ओर से खाद्य सुरक्षा आयुक्त के समक्ष भी शिकायत दर्ज कराई गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562