Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: कटले में ब्लास्ट, बेसमेंट की छत गिरी, कुछ लोगों के दबे होने की भी सूचना, 3 गंभीर झुलसों को लाया गया PBM

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के  मार्केट की एक अंडर ग्राउंड दुकान में गैस सिलेंडर फटने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार गैस सिलेंडर फटने से दुकान की छत ढह गई। जिससे चार से पांच लोग घायल हुए है, खबर लिखे जाने तक तीन लोगों को मलबे से निकाल अस्पताल जाया गया है। वहीं, दो से तीन व्यक्तियों के अभी भी मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर बिग्रेड व अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। वहीं, मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी पहुंच गए, जो राहत कार्य में प्रशासन का हाथ बंटा रहे हैं। साथ ही जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि, पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, नगर निगम आयुक्त सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं।अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक सिटी कोतवाली के सामने स्थित कटले में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। बताया जाता है कि दैया मार्केट के पास बल्लभ सोनी नामक व्यक्ति के मार्केट में विस्फोट हुआ है।

खबर अभी अपडेट हो रही है


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562