Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: पुलिस ने दबोचा क्रिकेट बुकी, पचास हजार नगदी बरामद

India-1stNews




बीकानेर@ आईपीएल सीजन में चल रही सट्टेबाजी की रोकथाम के लिये चलाये गये अभियान के तहत रविवार रात नया शहर पुलिस ने मुरलीधर व्यास कॉलोनी के एफ सैक्टर में कार्यवाही कर एक बुकी को दबोच लिया है। एसएचओं नया शहर विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में पुलिस ने बैदो का चौक, नाईयों की गली निवासी रवींद्र मारू पुत्र पूनम चंद मारू को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक लैपटॉप, की-बोर्ड, 6 मोबाइल फोन और 50 हजार रुपए बरामद किए है। पुलिस के अनुसार, आरोपी लंबे समय से ऑनलाइन माध्यम से आईपीएल मैचों पर सट्टा चला रहा था। आरोपी से बरामद उपकरणों की जांच की जा रही है, जिससे सट्टे के नेटवर्क से जुड़ी अन्य जानकारियां मिलने की संभावना है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement