Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

कुशाल सिंह मेड़तिया को मिली बीकानेर प्रेस क्लब की कमान, विशाल स्वामी महासचिव और कोषाध्यक्ष बने गिरिराज भादाणी

India-1stNews




बीकानेर। न्यू अम्बेडकर भवन में रविवार को बीकानेर प्रेस क्लब के चुनाव सम्पन्न हुए हैं। बीकानेर प्रेस क्लब अध्यक्ष पद पर कुशाल सिंह मेड़तिया ने सात वोटों से जीत दर्ज की है। कुल 196 पत्रकारों ने मतदान किया जिसमें कुशाल सिंह को 80, जयनारायण बिस्सा को 73, विक्रम जागरवाल को 37 तथा नीरज जोशी को ०5 वोट प्राप्त हुए। इसी तरह महासचिव पद के लिए विशाल स्वामी 9 वोटों से विजेता रहे। विशाल स्वामी को 77, धीरज जोशी को 68, अलंकार गोस्वामी 36, मोहम्मद अली को 13 वोट मिले। कोषाध्यक्ष पद पर गिरिराज भादाणी ने 20 वोटों से जीत हासिल की। गिरिराज को 81, नारायण उपाध्याय को 61 तथा घनश्याम स्वामी को 52 वोट प्राप्त हुए। बीकानेर प्रेस क्लब पूर्व अध्यक्ष भवानी जोशी ने बताया कि चुनाव अधिकारी अविनाश व्यास, सहायक चुनाव अधिकारी चंद्रप्रकाश कुकरेती तथा सहायक चुनाव अधिकारी मदनगोपाल व्यास ने चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न करवाई तथा विजेता पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया।

ग्रामीण मतदाताओं ने निभाई भागीदारी
इस बार बीकानेर प्रेस क्लब में ग्रामीण पत्रकारों को भी जोड़ा गया, इसी का परिणाम रहा कि चुनावी समीकरण काफी रोचक हो गए। ग्रामीण पत्रकारों ने मतदान में सक्रियता दिखाई। खास बात यह है कि पहली बार ग्रामीण क्षेत्र से प्रत्याशी ने चुनाव लड़ा है और श्रीडूंगरगढ़ से महासचिव पद के प्रत्याशी विशाल स्वामी ने विजय हासिल भी की।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement