Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ड्रोन सर्वे में छूट के लिए एसएमई ने निदेशक को लिखा पत्र

India-1stNews




बीकानेर@ अप्रधान खनिज के खान मालिकों की ओर से ड्रोन सर्वे की रिपोर्ट पेश करने की समस्या पर उच्च स्तर पर विचार-विमर्श किया जा रहा है और जल्दी ही इसका समाधान कर लिया जाएगा। बीकानेर वृत्त के एसएमई ने ड्रोन सर्वे में खान मालिकों को छूट दिए जाने के लिए निदेशक को पत्र लिखा है।

प्रदेश के अप्रधान खनिज के खान मालिकों को खनन पट्‌टा क्षेत्र और उसके बाहर 100 मीटर की परिधि में स्वयं के खर्च पर ड्रोन सर्वे कर वार्षिक रिटर्न के साथ 30 जून तक रिपोर्ट पेश करनी होगी तभी अधीक्षण खनि अभियंता उनका माइनिंग प्लान अनुमोदित करेंगे। लेकिन, भारत-पाकिस्तान में तनाव को देखते हुए पश्चिमी सीमा की सुरक्षा के लिए राज्य में ड्रोन उड़ाने पर रोक है। ऐसे में ड्रोन सर्वे नहीं होने से माइनिंग प्लान अनुमोदित नहीं किए जा सकेंगे।

खनन मामलों के जानकार देवेन्द्रसिंह धमोरा ने इस संबंध में बीकानेर वृत्त के एसएमई को पत्र लिखकर अवगत कराया था। उसके श्रीगंगानगर के एमई और राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड की ओर से भी ड्रोन सर्वे की समयावधि बढ़ाने के लिए एसएमई को पत्र लिखा।

उसके बाद बीकानेर वृत्त के एसएमई एनके बैरवा ने खान एवं भूविज्ञान विभाग के निदेशक दीपक तंवर को पत्र लिखकर कहा है कि जब तक ड्रोन संचालन की सक्षम स्तर से अनुमति प्रदान नहीं कर ली जाती, तब तक खनन पट्टाधारियों को ड्रोन सर्वे में छूट प्रदान किए जाने के संबंध में आवश्यक कार्यवाही की जानी चाहिए। खान सचिवालय और निदेशालय स्तर पर अधिकारियों ने इस संबंध में विचार-विमर्श किया है और जल्दी ही समस्या का समाधान होगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement