Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

पीएम, सीएम और रेलमंत्री आएंगे बीकानेर; करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे नरेंद्र मोदी

India-1stNews





प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 मई को बीकानेर आएंगे। वे यहां देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में दर्शन करेंगे। मोदी के साथ ही रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बीकानेर में रहेंगे। मोदी के आने की सूचना के बाद से ही जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि और एसपी कावेंद्र सिंह सागर देशनोक में डेरा डाले हुए हैं।


भाजपा प्रवक्ता मनीष सोनी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशनोक में बने आधुनिक रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। देशनोक के साथ ही लालगढ़ में भी नया रेलवे स्टेशन बनकर तैयार है लेकिन इसके उद्घाटन की अब तक पुष्टि नहीं हुई है।, रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी प्रधानमंत्री के साथ होंगे। केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी मोदी के साथ रहेंगे। मेघवाल ने ही इस बारे में जिला प्रशासन को सूचन दी कि प्रधानमंत्री मोदी और रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव देशनोक करणी माता के दर्शन करेंगे।

सीमा पर भी जा सकते हैं
प्रधानमंत्री विशेष विमान से बीकानेर आएंगे। वो नाल हवाई अड्‌डे पर विशेष विमान से और यहां से नाल हेलीकॉप्टर से जा सकते हैं। इस बारे में विस्तृत और अधिकृत कार्यक्रम आना अभी शेष है। मोदी बॉर्डर एरिया में जवानों से मुलाकात करेंगे या नहीं? इस बारे में पुष्टि नहीं हो सकी है।

रोड शो के बाद बीकानेर पहली बार
इससे पहले मोदी 23 नवम्बर 24 को विधानसभा चुनाव के रोड शो के दौरान बीकानेर आए थे। तब जूनागढ़ से गोकुल पुरोहित सर्किल तक रोड शो किया था। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग सड़क के दोनों और खड़े रहे। लोकसभा चुनाव में भी मेघवाल के पक्ष में जनसभा को संबोधित करने के लिए भी मोदी बीकानेर आते रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement