Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: तेज रफ्तार वेन का कहर, 5 वर्षीय बालक को कुचला, मौके पर मौत

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में तेज रफ्तार वाहन एक बार फिर मासूम की जान ले गया। अंबेडकर कॉलोनी गली नंबर 6 में देर शाम एक तेज गति से आ रही इको वेन ने घर के बाहर खेल रहे पांच वर्षीय बालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जानकारी के अनुसार मृतक बालक राहुल, गिरधारी नायक का पुत्र था। हादसा इतना भयानक था कि टक्कर लगते ही राहुल जमीन पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे आनन-फानन में पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस पीबीएम ट्रोमा सेंटर पहुंची है और शव को मोर्चरी में भिजवाया गया। फिलहाल आरोपी वेन चालक की पहचान कर ली गई है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement