Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 62 IAS अधिकारियों के तबादले, 21 IAS को अतिरिक्त प्रभार, बीकानेर के नये संभागीय आयुक्त होंगे विश्राम मीणा

India-1stNews




राज्य सरकार ने रविवार देर रात राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 62 अफसरों का तबादला किया है। 11 जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। वहीं 21 आईएएस को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। 

इस तबादला लिस्ट में सरकार ने 62 आईएएस के तबादलों के साथ ही 21 आईएएस अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज भी दिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि जल्द ही सरकार आईएएस अधिकारियों की एक और लिस्ट जारी कर सकती है। इसकी वजह कई अधिकारियों के पास अतिरिक्त चार्ज होना बताया जा रहा है। ऐसे में सरकार नए सिरे से अधिकारियों के बीच काम का बंटवारा कर सकती है।

इसमें बीकानेर संभागीय आयुक्त डॉ रवि कुमार का भी तबादला किया गया है। उनकी जगह विश्राम मीणा बीकानेर के नये संभागीय आयुक्त होंगे। इसके अलावा निदेशक आशीष मोदी को निदेशक सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग एवं पदेन शासन सचिव एवं पंचायती राज विभाग,प्रारंभिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट को निदेशक माध्यमिक शिक्षा बीकानेर एवं पदेन अतिरिक्त परियोजना निदेश,समग्र शिक्षा अभियान के पद पर लगाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement