Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: भाभी-देवर का रास्ता रोककर की मारपीट

India-1stNews




नोखा के घट्टू गांव में रास्ते को लेकर पुरानी रंजिश में एक महिला और उसके देवर पर 6 लोगों ने हमला कर दिया। घटना 20 जून 2025 को शाम 5 बजे के करीब की है। बसंती विश्नोई ने नोखा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। वह अपने देवर धर्माराम के साथ खेत से मूंगफली बीजने के बाद ट्रैक्टर से ढाणी लौट रही थी। इसी दौरान एक पिकअप उनके ट्रैक्टर के सामने आकर रुकी।

पिकअप से बलराम, पप्पूराम, शिवलाल, बस्तीराम बिश्नोई और दो अन्य लोग उतरे। उनके हाथों में जेई, कस्सी और लाठियां थीं। बलराम ने धर्माराम को ट्रैक्टर से नीचे गिराकर मारपीट शुरू कर दी। बस्तीराम और शिवलाल भी इस मारपीट में शामिल हो गए।

पप्पूराम ने बसंती को भी ट्रैक्टर से नीचे खींच लिया और उसके साथ मारपीट की। जब धर्माराम ने बसंती का बचाव किया, तो बलराम ने उनके सिर पर जेई से वार कर दिया। इस हमले से धर्माराम का सिर फट गया और वे बेहोश हो गए। शिवलाल ने बसंती का मंगलसूत्र भी तोड़ दिया।

बसंती की मदद के लिए दो राहगीर इम्मीलाल और जगदीश आए। आरोपियों ने जाते समय धर्माराम को जान से मारने और परिवार को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। घायल धर्माराम को पहले बागड़ी अस्पताल ले जाया गया, फिर बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रेफर किया गया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement