Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दुकानदार के साथ मारपीट, 4 युवकों ने चाकू की नोक पर की लूट-पाट

India-1stNews




बीकानेर@ मंगलवार रात खाजूवाला में एक दुकानदार के साथ लूट हुई। चार बदमाशों ने मैनबाजार में स्थित दुकान के मालिक के साथ चाकूबाजी की और वहां रखे रुपए लूट लिए। घटना के बाद घायल दुकानदार को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

खाजूवाला के मुख्य बाजार में रात करीब साढ़े नौ बजे चार बदमाश मुस्तफा की दुकान पर पहुंचे। यहां मुस्तफा मनिहारी की दुकान करता है। दिनभर की कमाई के साथ ही कुछ पुरानी बचत के रुपए भी दुकान में रखे हुए थे। बदमाशों ने दुकान पर पहुंचकर चाकू दिखाया और रुपए छीनने का प्रयास किया। मुस्तफा ने विरोध किया तो उसे चाकू से घायल कर दिया। मुख्य बाजार के भगत सिंह चौक पर वारदात के दौरान ज्यादा भीड़ नहीं थी। ऐसे में लूट करने वाले बदमाश वहां से फरार हो गए। इससे पहले बदमाशों ने दुकान में रखा सामान भी बिखेर दिया और तोड़फोड़ भी की। 

मारपीट में चोटिल दुकानदार मुस्तफा को खाजूवाला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है। घटना की जानकारी मिलते ही खाजूवाला थाना के एएसआई श्रवण कुमार व हैड कांस्टेबल खींवसिंह मौके पर पहुंचे। देर रात तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने कई जगह दबिश देने के साथ ही नाकेबंदी भी की है। बदमाशों की पहचान नहीं होने के कारण अब सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement