Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: फांसी लगा कर युवक ने की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना इलाके में एक युवक ने पेड़ से लटककर अपनी ईहलीला को समाप्त कर लिया है। जानकारी मिली है कि भीनासर स्थित गोचर की रोही में पांचू हाल गंगाशहर निवासी 18 वर्षीय राकेश पुत्र लक्ष्मण सिंह ने पेड़ पर रस्सी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के स्थल पर मोटरसाइकिल भी मिली है। जिसके नंबरों के आधार पर मृतक की पहचान हो पाई। 

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों हाजी जाकिर,हाजी नसीम,शोएब भाई,अख्तर भाई,शकील,राज कुमार खडग़ावत,जुनैद खान,ताहिर हुसैन,मलंग बाबा,रमजान भाई ने एम्बूलेंस के जरिये शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों को सूचित कर दिया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement