Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: रात आठ बजे बाद भी बिक रही है शराब, ठेके पर खड़ी दिखी आबकारी की गाड़ी

India-1stNews




बीकानेर जिले के खाजूवाला इलाके में रात 8 बजे के बाद भी खुलेआम शराब बिक्री का मामला सामने आया है। यह कोई चोरी नहीं बल्कि यहां तो आबकारी विभाग ही ऐसा करवा रहा है। 22 केवाईडी के चक 2 केजेडी स्थित शराब ठेका पर शुक्रवार की रात 8:31 बजे शराब ठेके का शटर खोलकर अवैध रूप से शराब बेची जा रही थी और यहां आबकारी पुलिस की गाड़ी खड़ी थी।

खाजूवाला स्थित आबकारी पुलिस मौन है। इन ठेकेदारों के मन में आबकारी पुलिस का भय नजर नहीं आ रहा है। ऐसा ही एक मंजर शुक्रवार रात्रि को एक वायरल वीडियो में देखने को मिला। इसमें आबकारी पुलिस की गाडी 22 केवाईडी के 2 केजेडी ठेके के सामने खड़ी थी और ठेकेदार निर्धारित समय रात 8 बजे के बाद 8:31 बजे ठेके से शराब बेचता हुआ दिखाई दे रहा है। हम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करते है।






Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement