Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर व्यापार मण्डल की पहल पर बनेगा रेल फाटक ऐप और लगेगें इण्डीकेशन पोल, रोड यूर्जस को मिलेगी राहत

India-1stNews


बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी व रेलवे अधिकारीयों की बैठक में हुआ निर्णय 




बीकानेर व्यापार उद्योग मण्डल के अध्यक्ष जुगल राठी व डीआरएम बीकानेर आशीष कुमार के बीच हुई बैठक में रेल फाटक की समस्या पर गहन चिन्तन मनन के बाद अध्यक्ष राठी ने बताया कि व्यापार मण्डल ने अपने सुझाव में कहा है कि एक रेल फाटक ऐप बनाई जाए जिसके माध्यम से कोटगेट, सांखला फाटक से गुजरने वाले राहगीर को पहले से ही इस ऐप के माध्यम से यह ज्ञात हो जाए कि रेल फाटक बंद है अथवा खुला और बंद है तो कितने समय में खुलेगा जिससे रेल फाटक के पास आकर धूप में खडे होना व समय बर्बाद करने जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी आजकल तकनीकी युग है इस युग में इस प्रकार की ऐप बन पाना सम्भव है जिसे रेलवे द्वारा बनाकर मोबाईल यूजर को ऐप स्टॉर से डाउनलोड करने पर बीकानेर सहित आम जन को सुविधा होगी 

इसी के साथ राठी ने अपने सुझावो में एक सूझाव रोड यूर्जर इण्डीकेशन लाईट को रेलवे फाटक के पास के अलावा कई स्थानों पर लगाने का सुझाव भी दिया जिसमें बताया गया कि रेलवे स्टेशन के मुख्य गेट पर, अणचा बाई अस्पताल के पास, सार्दुल सिंह सर्किल, रतन बिहारी जी पार्क इत्यादि सहित अन्य स्थानों पर यह इण्डीकेशन पोल स्थापित कर दिए जाए तो इन रास्तों से होकर रेल फाटक तक आने वालो को पहले ही सूचना मिल जाएगी कि फाटक बंद है अथवा खुला जिससे रेल फाटक के पास भीड का दबाव नही होगा वह यातायात भी प्रभावित नहीं होगा एवं सूचना मिलने से तुरन्त बाद इन रस्तों से गुजरने वाला व्यक्ति अन्य वेकल्पिक मार्ग का चयन कर सकेगा 

जिससे बीकानेर के लोगो को काफी राहत मिल सकती है राठी ने बताया कि जब तक ऐप का निर्माण नही होता तब तक इण्डीकेशन पॉल लगाने के कार्य को गति दी जानी आवश्यक है जैसा कि इस बैठक में अधिकरियों ने बताया कि इन कार्यो के लिए स्थानीय जिला प्रशासन कि अनुमति व सहयोग कि आवश्यकता अपेक्षित है इस संबंध मे भी आज जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ इन्ही विषयों पर चर्चा कि जाएगी। इसके अलावा शन्टिंग के नाम पर दोनो रेल फाटक बंद करने व अनावश्यक रूप से फाटको को लम्बे समय तक बंद रहने जैसी समस्याओं के निस्तारण के भी सुझाव दिए गये जिन्हे रेलवे अधिकारियों ने उचित मानते हुए उनकी सराहना कि और प्रतिनिधि मण्डल को यह आश्वासन दिया कि इनकी तकनीकी जांच करवाकर शीघ्र अतिशीघ्र बीकानेर के लोगो को राहत देने के लिए अमल में लाया जाएगा 

कैंसर पीडितों के विषय पर वार्ता में बताया गया कि केन्सर रोग से ग्रसित रेलवे यात्रियों को केवल दो ही आरक्षित सीटे रहती जिससे बीकानेर केन्सर के ईलाज के लिए आने वाले रोगियों को काफी दिक्कत होती है इसके निस्तारण के लिए मण्डल रेल प्रबंधक ने बताया कि हम आपके निवेदन पर रेलवे मंत्रालय को विशेष ट्रेन बीकानेर से पंजाब की ओर चलवाने का प्रस्ताव भिजवा देगे जिससे यात्रियों को कम शुल्क में ट्रेन उपलब्ध हो जाएगी डीआरएम इस अवसर पर मण्डल रेल प्रबंधक आशीष कुमार ने अपने तकनीकी विशेषज्ञय अधिकारियों से बिंदुवार इन सभी सुझावों को क्रियान्वित करने के निर्देश दिए इस बैठक में रेलवे के सीनियर डीऔएम जयप्रकाश, डीएसटी ललित कुमार, रामलाल चौधरी सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे व्यापार मण्डल से सचिव संजय सांड, विजय बाफना ने भी अपने सुझाव रखे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562