Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर रेंज आईजी आफिस की टीम ने दबोचा कुख्यात इनामी नशा तस्कर

India-1stNews




बीकानेर@ ऑपरेशन वज्र के तहत बीकानेर रेंज आईजी ऑफिस की स्पेशल टीम ने शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही कर पन्द्रह हजार के इनामी नशा तस्कर गुरबेज सिंह उर्फ ककनी को धर दबोचा। गिरफ्त में आये तस्कर गुरबेज सिंह श्रीगंगानगर थाने में दर्ज नशीली गोलियों की तस्करी के मामले में बीते साल भर से फरार था। श्रीगंगानगर एसपी ने आरोपी पर पन्द्रह हजार का इनाम घोषित कर रखा था। वहीं रेंज आईजी ऑफिस की स्पेशल टीम ने तस्कर गुरबेज सिंह को अपनी मोस्ट वांटेड सूचि में शामिल कर रखा था। स्पेशल टीम को इत्तला मिली कि गुरबेज सिंह उर्फ ककनी संगरिया थाना इलाके में अपने एक ठिकाने पर ठहरा हुआ है। मौके पर पहुंची टीम ने घेराबंदी कर उसे दस्तयाब कर लिया। 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टिब्बी थाना इलाके के गांव मालखेड़ा निवासी गुरबेज सिंह पुत्र जम्बर सिंह श्रीगंगानगर और हनुमान इलाके के कुख्यात नशा तस्कर है, जो बीते कई सालों से राजथान, पंजाब और हरियाणा में नशे की तस्करी कर रहा है। पुलिस के अनुसार गुरबेज सिंह की गिरफ्तारी से बीकानेर रेंज में उससे जुड़े नशा माफिया के नेटवर्क का खुलासा हो सकता है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली आईजी ऑफिस की स्पेशल टीम में एसआई देवीलाल सहारण, हैड कांस्टेबल विमलेश कुमार, कांस्टेबल आरिफ हुसैन और आत्माराम शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement