Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: रंजिश के चलते सरियों से पीटा, इलाज के दौरान युवक की मौत, मारपीट का मामला हत्या में बदला

India-1stNews




बीकानेर@ लेनदेन के आपसी विवाद के चलते 26 जून को गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक युवक के साथ मारपीट की गई। उसे इलाज के लिए पहले पीबीएम अस्पताल और फिर जोधपुर एम्स में रेफर कर दिया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अब मारपीट का ये मामला हत्या में तब्दील हो गया है। इस मामले में तीन युवकों को पहले गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि दो अन्य अब तक फरार है।

एडिशनल एसपी सौरभ तिवाड़ी ने बताया कि 26 जून की रात को गंगाशहर थाना क्षेत्र के चौपड़ा बाड़ी में जंभेश्वर नगर निवासी विष्णु सियाग पर लाठियों, लोहे के पाइप से हमला किया गया था। जान से मारने की नीयत से उस पर कैंपर गाड़ी चढ़ा दी गई थी। गंभीर रूप से घायल विष्णु को पहले पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया, जहां से जोधपुर एम्स रेफर कर दिया गया।

इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। अब ये मामला हत्या में तब्दील हो गया है। इस मामले में बाबूलाल जाट, रामचंद्र जाट और मनीष जाट को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि राधेश्याम और सुखदेव जाट अब तक फरार है। इनकी तलाश की जा रही है। शुक्रवार को विष्णु की मौत के बाद पुलिस ने नए सिरे से दोनों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस ने इस मामले में पांच जनों पर नामजद मामला ही दर्ज किया था। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। इस मामले में बाबूलाल की गिरफ्तारी गुरुवार को हुई। सभी गिरफ्तार आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। इस मामले में दर्ज एफआईआर में एक महिला का भी नाम है। उस पर बदमाशों को बुलाकर विष्णु पर हमला करवाने का आरोप है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement