Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शहर में बाइक चोर सक्रिय लगातार हो रही है वारदातें

India-1stNews




बीकानेर@ शहर में बाइक चोर एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं और चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। शहर में बाइक चोरी की घटनाएं बढ़ गई हैं। सीएमएचओ ऑफिस में कार्यरत गिरधर गोपाल किराड़ू ने कोटगेट थाना पुलिस को रिपोर्ट दी है कि वह अपने ऑफिस गया था और बाइक खड़ी की थी। सायंकाल 4.13 बजे उसकी बाइक चोरी हो गई। सीसीटीवी में बाइक चोरी के फुटेज आए हैं।

सुजानदेसर निवासी रामदेव गहलोत ने गंगाशहर थाने में रिपोर्ट दी है कि उसने घर के बाड़े में बाइक खड़ी की थी जो चोरी हो गई। सदर पुलिस थाने में तीन मुकदमे दर्ज हुए। भीलवाड़ा निवासी मुकेश कुमार की बाइक वीर दुर्गादास सर्किल के पास गंगा राजकीय संग्रहालय से, गुसांईसर निवासी भीखाराम शर्मा की बाइक कचहरी परिसर से और गजनेर निवासी देवाशीश कौशिक की बाइक म्यूजियम ग्राउंड के बाहर से चोरी हो गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement