Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रोहित गोदारा गैंग के नाम से व्यवसायी को मिला फिर धमकी भरा कॉल

India-1stNews




बीकानेर@ कुछ दिन पहले बीकानेर के व्यापारी को गैंगस्टर रामावतार स्वामी उर्फ रोहित गोदारा के नाम से फिरौती का धमकी भरा कॉल आने के बाद अब सोमवार की सुबह फिर एक और धमकी भरा कॉल आने की जानकारी सामने आई है। आपको बता दे कि 17 दिनों के भीतर ही बीकानेर के व्यवसायी पीयूष शंगारी को एक बार फिर गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम से व्हाट्सअप कॉल आयी। जिसमें गैंगस्टर ने कहा कि तुमने पुलिस की शरण लेकर ठीक काम नहीं किया है। गैंगस्टर ने शंगारी से 5 करोड़ की डिमांड करते हुए देख लेने की धमकी दी गयी है। 

परिवादी के अनुसार सोमवार की सुबह यह धमकी भरा कॉल आया था। व्हाट्सअप कॉल करने वाले शंगारी को कहा अब तेरे बुरे दिन शुरू हो गए है। अब तु संभल कर रहना, कब तक बचता रहेगा। तेरा काम तो दस मिनट में कर देंगे। पुलिस भी इसके बाद अलर्ट हो गयी है। बता दे कि 17 दिनों पहले भी व्यवसायी शंगारी के पास धमकी भरा कॉल आया था। जिसके बाद शंगारी ने पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सूचना के बाद शंगारी को पुलिस सुरक्षा दी गयी थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement