Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: घर मे घुसकर महिला के साथ मारपीट का आरोप

India-1stNews





बीकानेर@ घर में घुसकर महिला के साथ मारपीट करने और सामान ले जाने का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में गंगाशहर पुलिस थाने में घड़सीसर रोड़ निवासी महिला ने मनी, राधे भार्गव, रवि माली, पंकज स्वामी, मुकुल सेवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। घटना बाबोसा मंदिर के पीछे की है। इस सम्बंध में महिला ने मुकदमा दर्ज करवाते हुए बताया कि आरोपी उसके घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और मारपीट की। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके सिर पर वार किया और ऊपर लाठियों से हमला कर दिया।

प्रार्थिया ने बताया कि इस मारपीट में वह आंगन में गिर गयी। प्रार्थिया ने बताया कि आरोपियों ने उसके गले में पहने सोने के मंगलसूत्र व सोने की चैन तोड़ ली। जिसके बाद कमरे में चले गए। जहां पर अलमारी में रखे कानों के झुमके,30 हजार की नकदी निकालकर ले गए और घर के बाहर खड़ी बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने प्रार्थिया की रिपोर्ट के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement