Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: साइबर ठगी गिरोह का मुख्य आरोपी 10 हज़ार का इनामी बदमाश प्रमोद गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ साइबर थाना पुलिस ने छह माह से फरार चल रहे साइबर ठगी गिरोह के फरार सरगना प्रमोद गोदारा को गिरफ्त में ले लिया है। यह जानकारी देते हुए साइबर थाना प्रभारी एएसपी खान मोहम्मद ने बताया कि आरोपी प्रमोद गोदारा पुत्र रामकिशन ज्ञान लॉ कॉलेज का छात्र है। जिस पर एसपी बीकानेर की ओर से दस हजार का इनाम घोषित था।

आरोपी बीकानेर के अलावा नोखा और मुंबई में दर्ज साइबर ठगी के मामलों में छह माह से फरार चल रहा था। बीकानेर साइबर थाना पुलिस ने बीते अप्रेल माह में शातिर साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश कर गिरोह साइबर थाना पुलिस ने बीकाजी फैक्ट्री के पीछे महाराणा प्रताप कॉलोनी में रहने वाले लक्ष्मणसिंह और नोखा में पारवा गांव निवासी श्यामसुन्दर बिश्नोई और खेतेश्वर बस्ती निवासी गणपति राजपुरोहित को गिरफ्तार किया था।

गिरोह में शामिल ये लोग 10 प्रतिशत कमीशन देकर बैंक खाते उधार लेता है और इन खातों में साइबर ठगी के रुपयों का ट्रांजेक्शन करोड़ों रूपये की ठगी में शामिल थे। बीकानेर में ऐसे करीब 40 बैंक खातों का खुलासा हुआ था।

एएसपी मोहम्मद का कहना है कि गिरफ्त में आये आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि उनका सरगना प्रमोद बिश्नोई है। जो फरार चल रहा था, उसकी तलाश के लिये मुंबई पुलिस भी दो बार रासीसर गांव में दबिश दे चुकी थी।

आरोपी प्रमोद विश्रोई शातिर प्रवृति का है जो मोबाईल में सिम का इस्तेमाल नहीं करता बल्कि वाई फाई इंटरनेट से सोशल मिडिया एक्टिव था। जो नेपाल, मुम्बई, यूपी, चंडीगड अन्य राज्यों में हर दिन अगाकर फरारी काट रहा था। अभी दो दिन पहले पता चला कि आरोपी प्रमोद नोखा इलाके में छुपा हुआ है।

शुक्रवार को उसकी पुख्ता जानकारी मिलने के बाद साइबर थाना पुलिस टीम ने दबिश देकर गिरफ्त में ले लिया। आरोपी की लॉकेशन डिटेन कर उसे दबोचने वाली पुलिस टीम में सीआई रमेश सर्वंटा, हैड़ कांस्टेबल खेताराम, कांस्टेबल रामधन और सुभाष की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562