Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शमशान घाट ले जा रहे थे महिला का शव, कॉल आया हत्या हुई है साहब! पुलिस ने अंतिम संस्कार रुकवाया

India-1stNews





बीकानेर@ शहर के पट्टी पेड़ा क्षेत्र में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई। जब अंतिम संस्कार करने ले जा रहे एक महिला के शव को दाह संस्कार करने से रोक उसकी बॉडी को पीबीएम की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

जानकारी के अनुसार पता चला है कि कोटगेट थानाधिकारी विश्वजीत सिंह के पास बिहार से एक फोन आया कि एक महिला को मारकर उसका चुपचाप रेलवे ब्रिज के नीचे स्थित श्मसान घाट पर अंतिम संस्कार किया जा रहा है। थानाधिकारी सूचना के साथ ही श्मसान घाट के लिये रवाना हुए।

बीच रास्ते में शव यात्रा को रोक पूछताछ की तो पता चला कि महिला की मौत सामान्य बीमारी से हुई है। जिसके बाद पुलिस ने परिजनों के आने तक शव को पीबीएम की मोर्चरी में रखवाने के निर्देश दिए। इस दौरान खादिम खिदमतगार सोसायटी व असहाय सेवा संस्थान के सेवादारों को मौके पर बुलाकर सीढ़ी को खुलवाकर शव पीबीएम मोर्चरी भेजा गया। बताया जा रहा है कि महिला जेएनवीसी में रहती थी। जिसके बाद संबंधित पुलिस थाने को सूचना दी गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement