Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: बिजली के खंभे में उतरा करंट, चपेट में आने से गाय की मौत

India-1stNews




बीकानेर@ गंगाशहर थाना क्षेत्र में मंगलवार को मैन बाजार के बिजली पोल में करंट आने से एक गाय की मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी होने पर गौ सेवक युवा गौ सेवा समिति एवं खाटू श्याम गौ सेवा समिति के सदस्यों की भीड़ लग गई। इस दौरान सेवकों ने रोष जताया। सूचना पर पहुंचे गौसेवकों ने गाय को भूमिगत किया। 

बारिश के मौसम में आए दिन बिजली के खंभो में करंट दौड़ रहा है। इस ओर विभाग का ध्यान नहीं है। बीकेसीएल को हर बार चेतावनी दी जाती है लोहे के पोल चेंज करके वहां दूसरे पोल लगाए जाएं पर सुनवाई नहीं हो रही है। गौ सेवकों ने बीकेसीएल के अधिकारियों को मौके पर बुलाया और उनके आश्वासन पर सहमति बनी की लोहे के पोल बदल दिए जायँगे। इस दौरान गौ सेवक बालकिशन, गुलाब गहलोत, मुरली गहलोत धनपत मारू, अशोक उपाध्याय, मनीष, राहुल, महावीर,पवन, कमल मारू एवं अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement