Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में हरियाली उत्सव 24 को, होगा विशेष श्रृंगार

India-1stNews




बीकानेर@ हर साल की भांति इस वर्ष भी नगरसेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में हरियाली उत्सव धूम धाम से मनाया जायेगा। 24 जुलाई को होने वाले इस उत्सव के लिए तैयारियां शुरू हो गई है। मन्दिर के मुख्य पुजारी नितिन शर्मा (बाबू महाराज) ने बताया कि वर्षों से चला आ रहा ये पर्व महोत्सव अमृत सिद्धि योग जैसे शुभ संयोग के साथ आया है। ऐसे में इस दिन की महत्ता और भी बढ़ गई है। इस दिन मन्दिर में विशेष हरियाली श्रृंगार होगा, जिसके लिए विशेष रूप से पुष्प, फल, पत्तियां और पौधे मंगवाए गए हैं। नगरसेठ लक्ष्मीनाथ का भी विशेष श्रृंगार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement