Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गैंगस्टर ने बीकानेर के व्यवसायी को दी धमकी, व्यवसायी से मांगी गई रंगदारी, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

India-1stNews




बीकानेर में लगातार गैंगस्टर द्वारा स्थानीय व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों व उद्योगपतियों को धमकी दी जा रही है। गैंगस्टर रंगदारी वसूलने के लिए धमकी देते रहे हैं। ऐसे मामलों में पुलिस की भी पैनी नजर है। बीकानेर एसपी खुद मामले की मॉनीटरिंग कर रहे है।

मामला बीकानेर के एक व्यवसायी को गैंगस्टर से मिली धमकी से जुड़ा है। मिली जानकारी के अनुसार फाइनेशियल सर्विसेज से जुड़े युवा व्यवसायी पीयूष संगारी को गैंगस्टर द्वारा रंगदारी देने की मांग की गई है साथ ही पीयूष को धमकी भी दी गई है। पुलिस ने गैंगस्टर से धमकी मिलने के बाद पीयूष संगारी की सुरक्षा बढ़ा दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement