Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: BDO और ग्राम सेवक के बीच हुई हाथापाई, लोगों का लगा जमघट

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा से बड़ी खबर सामने आई है जहां पंचायत समिति परिसर में दो अधिकारियों के बीच हाथापाई हो गई। जानकारी के अनुसार, बीडीओ भोम सिंह और सूरपुरा ग्राम पंचायत के ग्राम सेवक रामनिवास भादू के बीच कहासुनी के बाद हाथापाई हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों के बीच पहले तीखी बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। इस घटना को लेकर समिति परिसर में मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थिति बिगड़ते देख मौके पर पुलिस को बुलाया गया, जिसने दोनों पक्षों को शांत करवाकर नोखा थाने पहुंचाया। 

बताया जा रहा है कि ग्राम सेवक रामनिवास भादू ने बीडीओ पर लगातार मानसिक रूप से परेशान करने के आरोप लगाए हैं, जबकि बीडीओ पक्ष की ओर से भी घटना को लेकर बयान दर्ज किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि बीडीओ और नोखा के एक जनप्रतिनिधि के बीच भी पिछले लम्बे समय से विवाद चल रहा है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement