Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप, अज्ञात व्यक्ति खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर@ नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। मामला नापासर थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में लड़की के पिता ने आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। घटना छह जुलाई की रात्रि की है। लड़की के पिता ने पुलिस को रिपोर्ट देते हुए बताया कि बीकानेर अंबेडकर कॉलोनी निवासी प्रेम नामक युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जाचं शुरू कर दी।

इधर नाबालिग लड़की का अपहरण कर ले जाने का मामला जिले के खाजूवाला पुलिस थाने में दर्ज हुआ है। घटना सात जुलाई की है। इस संबंध में नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस थाने पहुंचकर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। परिवादी ने बताया कि उसकी नाबालिग लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति अपहरण करके ले गया। परिवादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया, जिसकी जांच एएसआई रावताराम कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement