Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: एक बार फिर सुने मकान में घुसे चोर, करीब 70 लाख रुपए के गहने चोरी

India-1stNews




बीकानेर के मुरलीधर व्यास नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर बड़ी चोरी सामने आई है। एक घर से चोरों ने करीब 70 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर लिए। मकान मालिक पुराने शहर में स्थित घर में रहता है, जबकि मुरलीधर व्यास कॉलोनी का घर खाली पड़ा था। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।

गोपीनाथ भवन के पास रहने वाले अरुण लखोटिया ने पुलिस को रिपोर्ट दी है कि उसके मुरलीधर व्यास नगर स्थित मकान में चोरी हुई है। 9 जुलाई की रात अज्ञात लोगों ने घर में घुसकर चोरी की है। मुख्य दरवाजे के ताले तोड़कर अंदर घुसे इन चोरों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर पार कर लिए। इसमें महिलाओं से जुड़े गहने ज्यादा थे, जो एक ही जगह रखे हुए थे। चोर सभी गहने लेकर फरार हो गए। एफ सेक्टर में 518 नंबर मकन में चोरी की ये घटना हुई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि नौ व दस जुलाई के बीच की रात को चोरी हुई है। चोर दस तौले का फुल सेट, कान के आभूषण चार जोड़ी, अंगूठी छह नग, चैन दो नग, अंगूठी पुरुष दो नग, मुढिया चुड़ी चार नगर, माथे का बोर दो नग, कंगन एक नग, सोने का कड़ा चांदी का सामान भी ले गए। चांदी के समान में प्याला, गिलास, पूजा की प्लेट, पायल की जोड़ी आदि सामान शामिल है। इन सभी की कीमत करीब सत्तर लाख रुपए आंकी गई है। घटना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की। एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया। अब सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। 

एक महीने में सात घरों के ताले टूटे
बीकानेर में पिछले एक महीने में बच्छावतों के मोहल्ले, बागड़ियों के मोहल्ले, कोचरो के चौक, बेगाणी मोहल्ला और नाहटों के मोहल्ले में चोरी की वारदातें हो रही है। पिछले एक महीने में ही सात घरों के ताले टूट चुके हैं। पुलिस को इस बारे में लगातार सूचना दी जा रही है लेकिन चोर पकड़ में नहीं आ रहे, बल्कि चोरी बढ़ रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement