Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: BDO-VDO के बीच मारपीट मामले में दोनों अधिकारियों को किया सस्पेंड

India-1stNews




बीकानेर के नोखा में BDO भौम सिंह और VDO रामनिवास भादू के बीच हुई मारपीट के मामले में कार्रवाई की गई है। जिला परिषद के CEO IAS सोहनलाल निठारवाल ने VDO रामनिवास भादू को सस्पेंड कर दिया है। प्राथमिक जांच रिपोर्ट के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। मामले की गहन जांच के लिए एक कमेटी का गठन किया गया है। साथ ही पंचायती राज मंत्रालय से भी रिपोर्ट मांगी गई है।

शासन सचिव एवं आयुक्त डॉ. जोगा राम ने भी आदेश जारी कर BDO भौम सिंह इंदा के खिलाफ कार्रवाई की है। राजस्थान सिविल सेवा नियम 1958 के तहत उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में भौम सिंह का मुख्यालय पंचायत समिति चौहटन, जिला बाड़मेर किया गया है। इस दौरान उन्हें अवकाश वेतन के बराबर निर्वाह भत्ता और अन्य भत्ते मिलेंगे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement