Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: 11 हजार स्त्रोत पाठ और 2151 किलो प्रसाद की तैयारी, गणेश चतुर्थी पर जागरण, भजनों की गूंज से गूंजेगा मंदिर परिसर

India-1stNews



श्री आदि गणेश मंदिर में वैदिक मंत्रोचारण के साथ हुआ आयोजन

बीकानेर। दाऊजी रोड स्थित श्री आदि गणेश मंदिर में रविवार को भगवान गणपति को वैदिक मंत्रोचारण के साथ 1008 मोदकों का भोग अर्पित किया गया। श्री आदि गणेश भक्त मंडल के प्रवक्ता मदन गोपाल व्यास ने बताया कि पंडित विजय श्रीमाली और जितेंद्र श्रीमाली ने मंत्रोचारण कर भोग लगाया।

उन्होंने जानकारी दी कि आगामी तीन दिनों तक विविध धार्मिक कार्यक्रम होंगे।

  • 25 अगस्त को दोपहर 2 से 3 बजे तक गणेशजी व षोडशमातृकाओं की पूजा होगी। इसके बाद 3.30 से 6 बजे तक “गणेश-लक्ष्मी स्त्रोत” के 11 हजार पाठ नगाड़ों की धुन पर सभी पंडितों और भक्तों द्वारा किए जाएंगे। इस कार्यक्रम का संचालन आचार्य पंडित राजेन्द्र किराडू करेंगे।
  • 26 अगस्त को सुबह 9.30 बजे यजमान पूजन के बाद तीन बड़े आयोजन होंगे— एक लाख दुर्वा अर्चन, 108 अथर्वशीर्ष पाठ के साथ मोदक अर्चन और महायज्ञ में आहुतियां।
  • 27 अगस्त (गणेश चतुर्थी) को सुबह 4.30 बजे से अभिषेक-पूजन प्रारंभ होगा। इसके बाद जन्मोत्सव आरती दोपहर 12 बजे होगी और रात्रि को जागरण का आयोजन होगा। इस अवसर पर भगवान गणेश को 2151 किलो प्रसाद अर्पित किया जाएगा।

जागरण में भक्त मंडल के अशोक बांठिया, राजेन्द्र व्यास, मनोज के बिस्सा, रामसा व्यास और सोमदत्त पुरोहित सहित अन्य कलाकार भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement