Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन को लेकर भाजपा शहर की तैयारी बैठक सम्पन्न

India-1stNews



बीकानेर। भाजपा मुख्यालय में 14 अगस्त को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन की तैयारियों को लेकर भाजपा शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई।

बैठक में प्रदेश मंत्री विजेंद्र पुनिया ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शर्मा के आगमन पर महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” पर संगोष्ठी का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि देश के विभाजन की पीड़ा, दंगे और लाखों लोगों की शहादत का इतिहास हर वर्ग तक पहुँचना चाहिए।

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि मुख्यमंत्री ने विभाजन विभीषिका संगोष्ठी के लिए बीकानेर को चुना।
बीकानेर पूर्व विधायक सिद्धि कुमारी ने कहा कि आजादी बहुत कठिन संघर्ष के बाद मिली है और इसका महत्व आने वाली पीढ़ियों को बताना आवश्यक है।
जिला प्रभारी दशरथ सिंह ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए आजादी के महत्व पर प्रकाश डाला।
शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने कहा कि संगोष्ठी में बीकानेर शहर जिला से अधिकतम कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

बैठक में सत्यप्रकाश आचार्य, पूर्व अध्यक्ष गोपाल गहलोत, नारायण चोपड़ा, महावीर रांका, जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने भी कार्यक्रम को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
मंच संचालन जिला महामंत्री श्याम सिंह हाड़ला ने किया।
मीडिया संयोजक कमल गहलोत ने बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की जानकारी दी, जिनमें—

जिला उपाध्यक्ष: मोतीलाल हर्ष, दीपक पारीक, अशोक प्रजापत, भूपेंद्र शर्मा, सरिता नाहटा, किशन मोदी, सोहन प्रजापत
जिला मंत्री: धर्मेंद्र सोलंकी, सुनीता हटीला, झमकू देवी, किशन चौधरी, तरुण स्वामी, विनोद करोल
जिला कोषाध्यक्ष: गोपाल अग्रवाल
जिला सोशल मीडिया सह संयोजक: चंद्रशेखर शर्मा, मंजूषा भास्कर
जिला आईटी सेल संयोजक: सुशील आचार्य
कार्यालय मंत्री: चोरूलाल सुथार
सह कार्यालय मंत्री: रघुवीर प्रजापत, रामकुमार व्यास
प्रवक्ता: जोगेंद्र शर्मा, दुष्यंत तंवर, मुकेश शर्मा
ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष: राजाराम सिंगड
किसान मोर्चा अध्यक्ष: चंद्रमोहन जोशी
अनुसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष: सोहन चांवरिया
मंडल अध्यक्ष: प्रकाश मेघवाल, मुकेश सैनी, देवरूप सिंह, धर्मपाल डूडी, प्रेम गहलोत, विशाल गोलछा, कपिल शर्मा
अन्य उपस्थित: मोहन सुराणा, वीरेंद्र करल, दीपक यादव, नरेंद्र सिंह आबड़सर, रघुनंदन आचार्य, जेठमल नाहटा, सुशील शर्मा, हरिकांत शर्मा, रवि मार, खेमेंद्र जीनगर, कन्हैयालाल लखन, पूनम चंद पुनिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।





Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562